समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देगें। तीस रोजा पूरा होने के बाद शनिवार को ईद का पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार को बाजार में दिन से लेकर देर रात तक रौनक छायी रही। नए कपडों व खाने पीने के सामानों की लोगो ने जमकर खरीदारी की। खासतौर पर सेवई की दुकानें सजायी गई थी। फलों की दुकान से लेकर कपड़ें व अन्य घरेलू उपयोग के सामान के दुकानों पर लोगो की भीड़ नजर आई। बाजार में टोपी, इत्र, कुर्ता, पायजामा व महिलाओं और बच्चों के कपड़ें की खूब बिक्री हुई। गोला रोड स्थित जामा मस्जिद के इमाम कारी मोतीउर्रहमान ने बताया कि माह-ए- रमजान के पाक महीने में ईंद के दिन दो वक्त नमाज ईद-उल-फितर की ईदगाहों में व मस्जिदों में अदा की जाती है। सभी लोग नए-नए कपड़े पहन कर नमाज अदा करने को ईदगाह व मस्जिदों में पहुंचेंगे।

150 से 500 रुपये तक की सेवई बाजार में मौजूद :

ईद पर्व को लेकर बाजार में सेवई की जमकर बिक्री हुई। 150 रुपये प्रति किलो से 500 रुपये तक की सेवई बाजार में बिक रही थी। इसमें अलग-अलग वेरायटी के हिसाब से दाम तय किये गये थे। घी से निर्मित सेवई के दाम सबसे अधिक 500 रुपये प्रति किलो थे। इसी तरह 30 से लेकर 250 रुपये की टोपी बाजार में मिल रही थी।

बाजार में विभिन्न तरह के इत्रों की महक :

ईद पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने इत्र की भी खूब खरीद की। बाजार में इत्र की दुकान भी सजी थी। इत्र की खुशबू से पूरा बाजार महक रहा था। लोग अपने पसंद के अनुसार इत्र की खरीदारी कर रहे थे। इसकी छोटी शीशी जहां 50 रुपये से शुरू हो रही थी, वहीं गुणवत्ता के हिसाब से बेहद महंगी-महंगी इत्र भी मिल रही थी। इसमे मजमुआ, जैस्मीन, हीना, शबनम आदि तरह की इत्र शामिल है।

IMG 20260301 WA0115

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

ईदगाहों की कराई गई साफ-सफाई :

पर्व को लेकर ईदगाहों की साफ-सफाई करायी गई। इस दिन ईदगाहों में अलग प्रकार की धूम रहती है। यहां लोग नहा धोकर नए-नए कपड़े पहन कर इत्र आदि लगा पूरी तरह तैयार होकर पहुंचते है। जिसके बाद यहां एक साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाती है। इसके बाद लोग एक-दूसरे को बधाई देगें। बताया गया कि रोजा पूरा होने पर उन्हें तोहफे के रूप में लोगों को ईद मिलती है। जिसके बाद लोग अच्छे-अच्छे पकवानों का भरपूर स्वाद लेते है।

कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज :
  • जामा मस्जिद गोला रोड – 8:00
  • स्टेशन रोड छोटी मस्जिद – 7:45
  • शेखटोली जामा मस्जिद – 8:00
  • धरमपुर ईदगाह – 7:30
  • चकनूर ईदगाह – 7:45
  • शाही ईदगाह बेगमपुर – 8:15
  • बड़ी बाग जामा मस्जिद – 8:30
  • सतमलपुर ईदगाह मस्जिद – 8:30

IMG 20240904 WA0139

  • सतमलपुर डेहुरी मस्जिद – 8:30
  • औलिया मस्जिद सतमलपुर टोले मनपर – 7:45
  • नया टोला गोही ईदगाह – 8:00
  • गरीब नवाज मस्जिद हांसा – 8:00
  • जामियां मुखदुमियां मस्जिद नामनगर (1) पहली जमात – 8:00
  • जामिया मखदूमियां मस्जिद नामनगर (2) दूसरी जमात – 8:30
  • कादरी मस्जिद अशरफ नगर गोपालपुर – 8:00
  • अकबरपुर पितौजिया जामा मस्जिद – 8:30
  • जन्नतनगर भमरूपुर ईदगाह – 7:30
  • कल्याणपुर खजूरी ईदगाह – 8:00
  • नूरी मस्जिद एराउत मुसहरी – 8:30
  • सिंघिया निमी ईदगाह – 8:45
  • सिंघिया जामा मस्जिद – 8:30
  • सिंघिया लिलहौल ईदगाह – 8:30
  • रायपुर ईदगाह – 7:30
  • नूरी मस्जिद कादरचक – 8:00
  • विशनपुर ईदगाह – 8:00
  • विशनपुर जामा मस्जिद – 7:30
  • शाहपुर बघौनी ईदगाह – 8:00
  • रहीमाबाद ईदगाह – 7:00
  • पुरानी बाजार पटोरी जामा मस्जिद – 7:30
  • ईदगाह मनियारपुर – 8:00
  • विक्रमपुर बांदे ईदगाह – 8:00
  • बड़ी मस्जिद केवस निजामत – 8:00
  • नई ईदगाह केवस निजामत – 7:45
  • ठहरा गोपालपुर ईदगा – 8:00

IMG 20250821 WA0010

  • वैनी ईदगाह – 8:00
  • मोहम्मदपुर कोआरी ईदगाह – 8:00
  • मंजिल मुबारक ईदगाह – 7:45
  • नीरपुर ईदगाह – 7:30
  • चौसीवां ईदगाह – 8:15
  • बखरी बुजुर्ग ईदगाह – 8:30
  • विशंभरपुर एलौथ ईदगाह – 8:30,
  • बथुआ बुजुर्ग ईदगाह – 8:00
  • सिहमा बथुआ मस्जिद – 8:00
  • मस्जिदुल ज़ोहा एलौथ – 7:45
  • मस्जिद मौलवी याहिया इलौथ – 7:30

FB ADD scaled

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150