समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में फैमिली प्लानिंग मेला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर डीएस डॉ. गिरीश कुमार, जिला सामुदायिक समन्वयक अनिता कुमारी, अस्पताल प्रबंधक डॉ. विश्वजीत रामानंद, पिरामल फाउंडेशन की जिला स्तरीय टीम, एएनएम स्कूल की छात्राएं तथा बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पुरुषों की भी इसमें बराबर की भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि छोटा, स्वस्थ और खुशहाल परिवार ही एक मजबूत समाज और विकसित देश की नींव होता है। मेले के दौरान लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए आईईसी सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर सदर अस्पताल में निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य समुदाय में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…