Samastipur

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 16 छात्रों का सुधा फेडरेशन में चयन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट को लेकर नया कीर्तिमान स्थापित करता नजर आ रहा है। प्लेसमेंट सीजन की शुरुआत में ही एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट और रूरल मैनेजमेंट के 16 छात्रों का चयन बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) द्वारा किया गया है। गौरतलब है कि बिहार सरकार से संबद्ध प्रसिद्ध डेयरी ब्रांड सुधा इसी फेडरेशन के अंतर्गत संचालित होता है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों का चयन टाटा रैलिस और प्रदान जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी हुआ है। आने वाले समय में प्लेसमेंट के लिए अन्य राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के भी विश्वविद्यालय आने की संभावना है।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. एस. पांडेय ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा और रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को देश का सशक्त, जिम्मेदार और समर्पित नागरिक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि जब यहां के छात्रों का चयन प्रतिष्ठित कंपनियों में होता है तो यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व और खुशी की बात होती है। इससे यह भी साबित होता है कि यहां के छात्रों की मांग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है।

उन्होंने बेहतर प्लेसमेंट के लिए प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर सहित सभी शिक्षकों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार की एकजुटता और समर्पित कार्यशैली का ही परिणाम है कि लगातार उत्साहजनक उपलब्धियां हासिल हो रही हैं।

स्कूल ऑफ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. रामदत्त ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से संस्थान के छात्रों का 100 प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट हो रहा है और इस वर्ष भी सभी छात्रों के प्लेसमेंट की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि लगातार चार वर्षों तक शत-प्रतिशत प्लेसमेंट हासिल करना एक नया रिकॉर्ड होगा, जो जल्द ही बनने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि कुलपति के नेतृत्व में छात्रों के हित में लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं और विश्वविद्यालय में शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। यही कारण है कि यहां के छात्रों की मांग देश और विदेश में बढ़ रही है। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. पी. के. प्रणव, निदेशक अनुसंधान डॉ. ए. के. सिंह सहित कई शिक्षकों और वैज्ञानिकों ने भी चयनित छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago