Samastipur

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को स्थानीय लाॅ काॅलेज परिसर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील राष्ट्रीय कार्य है। इसके सटीक आंकड़ों के आधार पर ही सरकार की भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां तय होती हैं। उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा हर पहलू को ठीक से समझने का निर्देश दिया, ताकि फील्ड में गणना के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हो।

कार्यशाला में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना-2027 के प्रथम चरण की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक तथा मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना 2 मई से 31 मई 2026 तक की जाएगी।

बताया गया कि प्रशिक्षण का प्रथम सत्र 12 मार्च से 14 मार्च तथा द्वितीय सत्र 15 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा। मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मोबाइल ऐप एवं डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह की नई तकनीकों की भी जानकारी दी गई। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य “जनगणना से जन कल्याण” के लक्ष्य को साकार करना बताया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

5 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

8 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

20 घंटे ago