समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य प्रकाश अमन ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में 481 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। आदित्य शिक्षक हरेंद्र कुमार और गृहणी रिंकू कुमारी के पुत्र हैं। सामान्य आर्थिक स्थिति के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और माता राधा रानी के आशीर्वाद को दिया है।
उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पहली से पांचवीं कक्षा तक रामचन्द्रपुर स्थित एक सरकारी विद्यालय से की। उस दौरान वे अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करते थे। वर्ष 2019 में उन्होंने छठीं कक्षा के लिए सिमुरतल्ला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर वहां नामांकन कराया। इसके बाद दसवीं की परीक्षा में भी 476 अंक लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इंटर की तैयारी के दौरान आदित्य अपनी मां के साथ दलसिंहसराय के माल गोदाम रोड स्थित एक किराए के छोटे से कमरे में रहकर स्वाध्याय करते थे। उनकी बहन भी सिमुरतल्ला आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कर रही है।
आदित्य ने बताया कि उन्हें बायोलाॅजी विषय से विशेष लगाव है और उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर मां रिंकू देवी ने खुशी जताते हुए कहा कि उनका बेटा शुरू से ही मेहनती रहा है और उसकी सफलता परिवार के लिए सबसे बड़ी खुशी है। वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद आदित्य ने कभी हिम्मत नहीं हारी, अन्य शिक्षकों ने भी आदित्य को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों ने भी इस सफलता को लेकर गर्व जताया है। गौरतलब है कि बिहार बोर्ड की इस परीक्षा में इस वर्ष 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ऐसे में साइंस संकाय में आदित्य का राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना खास उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…
समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…