समस्तीपुर : शहर और उसके आसपास के इलाकों में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, विशेषकर नगर थाना और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से आम लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की कार्यशैली व गश्ती पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इसमें से लगभग अधिकतर चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। पुलिस ने ना तो अब तक चोर की गिरफ्तारी की है और ना ही अब तक कुछ सामानों की बरामदगी हो सकी है। जानकारी के अनुसार, जिन घरों में परिवार के लोग शादी-विवाह, इलाज या अन्य कारणों से बाहर जाते हैं, वैसे मकानों को चोर विशेष रूप से निशाना बना रहे हैं।
रात के अंधेरे में मुख्य दरवाजे या अन्य प्रवेश द्वार का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हो जा रहे हैं। कई मामलों में लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब वे वापस लौटे या पड़ोसियों ने टूटा ताला देखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि एकाएक चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे रात की नींद हराम हो गई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि विगत छह महीनों में दर्ज चोरी के मामलों में से एक भी मामले का पुलिस द्वारा सफल उद्भेदन नहीं किया जा सका है। न तो चोरी का सामान बरामद हुआ है और न ही गिरोह का खुलासा हो पाया है। एक मात्र मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा में निर्माणाधीन मकान से भारी मात्रा में काॅपर वायर के चोरी मामले में सामान बरामद हो सका है। जिसे पीड़ित के पुत्र ने ही कबाड़ी और हार्डवेयर दुकानदार जिसने चोरों से सामान खरीदा था उसका पता लगाकर दिया। इसके बाद पुलिस ने सामान को बरामद किया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के द्वारा ही एक संदिग्ध चोर को भी पकड़कर पुलिस को सौंपा गाया था।
इसके अलावे अन्य सभी मामलों में पुलिस के हाथ खाली है। इससे आमजन में पुलिस के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है। इधर जिला पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि गश्ती दल मुख्य सड़कों तक सीमित रहते हैं, जबकि अंदरूनी मोहल्लों और गलियों में निगरानी की कमी है। इसी का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके अलावे कल्याणपुर, पूसा, रोसड़ा, दलसिंहसराय समेत अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदात बढ़ी है।
केस-1 : 25 फरवरी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आजाद नगर मुहल्ले में दवा दुकानदार रमेश कुमार राय के बंद घर से करीब 10 लाख रुपये के आभूषण व नगद की चोरी हुई थी।
केस-2 : 24 फरवरी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अटेरन चौक के पास रिटायर्ड कर्नल राजीव रंजन के बंद घर से बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
केस-3 : 22 फरवरी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज के पास एक बंद घर से चोरी व सामान क्षतिग्रस्त कर दिया था।
केस-4 : 4 फरवरी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के इंद्रनगर मुहल्ले में बालचंद सिंह के बंद घर से चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर ली थी।
केस-5 : 3 फरवरी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड संख्या-5 में सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त कर्मी बालचंद सिंह के बंद घर से चोरों ने करीब 4 लाख रुपये के आभूषण कपड़े व नगद की चोरी कर ली थी।
केस-6 : 25 दिसंबर को नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला से बंद घर से 20 लाख के आभूषण और नकद की चोरी हुई थी, पीड़ित अरूण कुमार शर्मा इलाज के लिए बाहर गये हुए थे।
केस-7 : 21 जनवरी को पंजाबी कॉलोनी में बंद घर से 3–4 लाख रुपये की चोरी और भारी तोड़फोड़, चोरों ने घर का सारा सामान तहस-नहस कर दिया था। इसको लेकर पीड़ित राकेश कुमार ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई है। संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। रात्रि गश्ती बढ़ा दी गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। जल्द ही मामलों का उद्भेदन कर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। घर बंदकर बाहर जाने वाले लोग भी सतर्क रहे और बाहर जाने से पहले पुलिस को सूचना जरूर दें।
संजय कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी, समस्तीपुर
समस्तीपुर : राजधानी पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पूरे बिहार में स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने नगर निगम के कर…
बिहार के पटना यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव का परिणाम आ चुका है। 6…
इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दावे के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी…
समस्तीपुर : आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला में शनिवार की शाम उस समय…