समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) दरभंगा प्रशासन ने बीए, बीएससी और बीकॉम सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2025-29 की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 11 मार्च से 17 मार्च तक पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक। परीक्षा विभाग की जारी कार्यक्रम के अनुसार मेजर, माइनर और एमडीसी विषयों की परीक्षा अलग-अलग तिथियों में ली जाएगी। इसके लिए मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर तैयारियां पूरी की जा रही है। परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि को समय पर केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा गया है।
ग्रुप बी में गणित, राजनीति विज्ञान, संस्कृत व मैथिली ग्रुप ए में इतिहास, एलएसडब्ल्यू, पर्शियन व एंथ्रोपोलॉजी शामिल हैं। ग्रुप बी में गणित, राजनीति विज्ञान, संस्कृत व मैथिली। ग्रुप सी में जूलॉजी, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र व गृह विज्ञान। ग्रुप डी में बॉटनी, हिंदी, समाजशास्त्र, उर्दू, ग्रामीण अर्थशास्त्र व एआईएच एंड सी। ग्रुप ई में मनोविज्ञान, भौतिकी, संगीत एवं नाट्य, रसायन तथा ग्रुप एफ में अकाउंट, एचआरएम, मार्केटिंग, भूगोल व अंग्रेजी विषय शामिल हैं। 14 मार्च को इतिहास, एंथ्रोपोलॉजी, ग्रामीण अर्थशास्त्र, मैथिली समेत अन्य विषयों की परीक्षा होगी। वहीं 16 मार्च को भौतिकी, एआईएच, फाइनेंस अकाउंट, एचआरएम, मार्केटिंग, भूगोल, संगीत, नाटक, बांग्ला सहित विभिन्न विषयों की परीक्षा निर्धारित है।
11 मार्च : प्रथम पाली में ग्रुप ए, द्वितीय पाली में ग्रुप बी
12 मार्च : प्रथम पाली में ग्रुप सी , द्वितीय पाली में ग्रुप डी
13 मार्च : प्रथम पाली में ग्रुप ई, द्वितीय पाली में ग्रुप एफ
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…