Samastipur

समस्तीपुर में होली पर कड़ी चौकसी, DM-SP ने दिए सख्त निर्देश, शराबबंदी को लेकर बॉर्डर इलाकों में चलेगा सघन चेकिंग अभियान

समस्तीपुर : आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने की। इस दौरान जिले के सभी वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

डीएम ने निर्देश दिया कि जिले के सभी चिह्नित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए विशेष गश्ती दलों की तैनाती की जाएगी। साथ ही, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निरंतर पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान शराब की तस्करी और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बॉर्डर इलाकों एवं प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाने का आदेश दिया गया है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

शांति समिति की बैठकें अनिवार्य, सोशल मीडिया की माॅनिटरिंग :

सभी एसडीओ एवं सीओ को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय शांति समिति की बैठकें आयोजित करें। इन बैठकों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से सांप्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखने पर बल दिया गया। त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक खबरों पर निगरानी के लिए आईटी सेल को सक्रिय रखा गया है। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

आपातकालीन सेवाएं रहेंगी अलर्ट :

होली के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम को अलर्ट मोड में रखने तथा एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही बिजली और पेयजल आपूर्ति निर्बाध रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से कहा की होली खुशियों और रंगों का पर्व है। सभी नागरिक इसे आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। हुड़दंग करने वालों या कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एडीएम ब्रजेश कुमार सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, सभी एसडीओ एवं बीडीओ अपने-अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

1 घंटा ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

5 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

14 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

16 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

16 घंटे ago