Bihar

पटना यूनिवर्सिटी में NSUI का जलवा, शांतनु बने अध्यक्ष, खुशी महासचिव; ABVP के अभिषेक संयुक्त सचिव

बिहार के पटना यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव का परिणाम आ चुका है। 6 राउंड में चली गिनती के खत्म होने के बाद रिजल्ट का ऐलान किया गया। हालांकि, विस्तार से वोटों के बारे में अन्य पदों की जानकारी मिलने में थोड़ा समय लगेगा। लेकिन जो रिजल्ट आया है, उसके मुताबिक छठें और अंतिम राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के शांतनु शेखर चुन लिए गए हैं। शांतनु शेखर को कुल 2613 वोट मिले हैं। शांतनु को अपने निकटतम विरोधी कैंडिडेट से सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं महासचिव पद पर एनएसयूआई की खुशी कुमारी ने जीत दर्ज कर ली है। खुशी कुमारी को कुल 2164 वोट मिले हैं। एनएसयूआई ने पटना यूनिवर्सिटी के दो महत्वपूर्ण पदों पर कब्जा जमा लिया है।

हालांकि, एबीवीपी के लिए एक खुशखबरी ये रही कि संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के अभिषेक कुमार ने जीत दर्ज कर ली है। अभिषेक कुमार को अंतिम राउंड तक कुल 2173 वोट प्राप्त हुए थे। उसके बाद उन्हें संयुक्त सचिव पद के लिए विजयी घोषित कर दिया गया है। अभिषेक कुमार ने एनएसयूआई के मुनव्वर आजम को 422 वोटों से पराजित किया है। चुनाव परिणाम को लेकर पूर्णिया से कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा कि ये जीत नीट छात्रा के इंसाफ के लिए उठाई गई आवाज की जीत है। उन्होंने लिखा की पटना यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई की प्रचंड जीत नीट छात्रा को न्याय दिलाने की जिद का प्रतिफल है।

उधर, परिणाम आते ही तेज प्रताप यादव की पार्टी जन शक्ति जनता दल के समर्थित उम्मीदवार रिंकल यादव ने देर रात हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ उचित नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना में पारदर्शिता नहीं बरती गई है। रिंकल यादव का कहना था कि काउंटिंग में उनके नाम को रिंकल कुमार कर दिया गया था। उसके बाद रिंकल यादव मतगणना केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। उधर, इससे पूर्व शाम पांच बजे तक हुई वोटिंग में कुल मतदान 37.84 फीसदी हुआ था। वोटिंग के दौरान पटना साइंस कॉलेज में फायरिंग की घटना हुई। मौके से एक खोखा बरामद किया गया। फायरिंग किसने की और क्यों हुई, उसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि इस चुनाव में एबीवीपी की अनुष्का कुमारी का रोने का वीडियो वायरल हुआ था। लेकिन वीडियो वायरल भी काम नहीं आया। अनुष्का कुमारी चुनाव हार गईं। दिन में पुलिस तेज प्रताप यादव समर्थित उम्मीदवार रिंकल यादव को थाने लेकर आई थी। उसके बाद गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने पीरबहोर थाने के बाहर हंगामा किया था। पुलिस रिंकल को वीसी ऑफिस लेकर जा रही थी। इसी दौरान छात्र वहां नारेबाजी करने लगे। कुल मिलाकर पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ का चुनाव संपन्न हो गया है। कल तक वोटों का डिटेल और बाकी पदों पर किसकी जीत हुई है। उसका ब्यौरा आ जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

2 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

4 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

4 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

15 घंटे ago