Samastipur

समस्तीपुर में अवैध शराब छापेमारी के दौरान पुलिस से हाथापाई, जबरन धंधेबाज को छुड़ाकर ले भागे लोग

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : अवैध शराब की सूचना पर डुमैनी पहुंची पुलिस के साथ हाथापाई की गई और जबरन पुलिस के कब्जे से शराब धंधेबाजों को छुड़ाकर लोग ले भागे। हालांकि भाग रहे धंधेबाज व उसके बचाव करने के आरोप में इसी गांव के रवि किशन पासवान को गिरफ्तार करने में सफल रही। शुक्रवार की देर शाम पटोरी एलटीएफ को सूचना मिली कि कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के डुमैनी में व्यापक पैमाने पर मुंह फोरवा देसी शराब का निर्माण कार्य जारी है।

इसी सूचना पर एलटीएफ पटोरी के प्रभारी अफरोज आलम के नेतृत्व में पुलिस बल डुमैनी गांव छापेमारी करने पहुंची। बताया जाता है कि पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ ओमप्रकाश पासवान व हरेंद्र पासवान को गिरफ्तार करने के उपरांत पुलिस वाहन में बिठा लिया। इसी दौरान गिरफ्तार शराब धंधेबाज के अन्य करीब लोग पुलिस पर हमला कर किसी प्रकार पुलिस वाहन से गिरफ्तार शराब कारोबारी को उतारने में सफल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ईंट पत्थर भी पुलिस पर फेंकी गई।

हालांकि पुलिस पथराव या हमले जैसी बातों से साफ तौर पर इंकार कर रही है। पुलिस का बताना है कि सिर्फ जबरन पुलिस वाहन से गिरफ्तार आरोपी को लोग छुडाकर ले भागे थे। इस घटना की खबर ज्योंही मोनगर पुलिस को मिली तो काफी संख्या में पुलिस बल थानाध्यक्ष सचिन कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को संतुलित कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की।

पुलिस रवि किशन पासवान को गिरफ्तार कर थाने के हाजत में बंद कर फरार धंधेबाज व पुलिस के साथ हाथापाई करने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है। एलटीएफ प्रभारी अफरोज आलम के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें गिरफ्तार रवि किशन के अलावे फरार ओमप्रकाश पासवान, सुरेंद्र पासवान, रूपेश पासवान व रणवीर पासवान सहित दर्जन भर अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपियों के घर से 30 लीटर देसी शराब, शराब बनाने वाला चूल्हा, तसली, गैस सिलेंडर सहित कई प्रकार के उपकरणों की बरामदगी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पर हमले जैसी कोई बात नहीं है। हां पुलिस के साथ जबरदस्ती की गई। इसकी जांच पडताल व आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

9 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

20 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

21 घंटे ago