Samastipur

U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के 80 बाॅल पर 175 रन की तूफानी पारी के बाद समस्तीपुर में जश्न

समस्तीपुर : भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के अंडर 19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ शतक पूरा करते ही उनके गृह जिले समस्तीपुर में जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने मिठाइयां बांटीं, पटाखे छोड़े और उन्हें बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 175 रन की शानदारी पारी खेली। उन्होंने 218.75 के स्ट्राइट रेट से ये रन बनाए। अपनी पारी के दौरान कुल 15 छक्के और 15 चौके लगाए। बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी आज देश के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं।

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर अंडर-19 टीम और आईपीएल तक का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और जुनून की मिसाल है। शतक के बाद समस्तीपुर में लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि वैभव आज के युवाओं के लिए मिसाल हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।वैभव सूर्यवंशी की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।

शुरुआती जीवन और संघर्ष :

वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को समस्तीपुर जिले के ताजपुर में हुआ। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी स्वयं क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण अपना सपना पूरा नहीं कर सके। उन्होंने बेटे की प्रतिभा को पहचानते हुए चार-पांच साल की उम्र से ही उसे क्रिकेट की ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया। बचपन में वैभव अपने घर के पीछे बने नेट पर घंटों अभ्यास किया करते थे। पिता के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

घरेलू क्रिकेट में शानदार शुरुआत :

वैभव ने बेहद कम उम्र में ही घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बना ली। जनवरी 2024 में उन्होंने मात्र 12 साल 284 दिन की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। इसके साथ ही वह 1986 के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने। हेमंत ट्रॉफी सहित अन्य घरेलू टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

अंडर-19 में ऐतिहासिक शतक :

सितंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ यूथ टेस्ट मैच में वैभव ने केवल 58 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज और सबसे युवा खिलाड़ी बने। इसी प्रदर्शन के बाद उनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई।

IPL 2025 में रचा इतिहास :

दिसंबर 2024 में सऊदी अरब में हुई आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में अनुबंध पाने वाले खिलाड़ी बने। महज 13 वर्ष की उम्र में आईपीएल तक पहुंचना उनके असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है।

वैभव की खासियतें :

वैभव बाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं। उनकी टाइमिंग, निडर बल्लेबाजी और आत्मविश्वास उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाता है। वे ब्रायन लारा और ऋषभ पंत को अपना आदर्श मानते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

4 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago