Bihar

PMCH से फरार 2 लाख का इनामी शूटर प्रिंस का एनकाउंटर, साथी गिरफ्तार; पुलिस मर्डर समेत 28 कांडों का आरोपी

PMCH से फरार दो लाख का इनामी शूटर प्रिंस का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। उसके एक साथी को घायल अवस्था में गिफ्तार किया गया है। उस पर हाजीपुर कोर्ट में सिपाही की हत्या समेत 28 कांडों का आरोप है। सोना लूट के कई कांडों में भी उसकी संलिप्तता है। प्रिंस को सुबोध सिंह का शूटर बताया जाता है। वह बेऊर जेल से उसे इलाज के लिए पिछले दिनों पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया था। पुलिस को सूचना मिली कि वैशाली में एक घर में वह छिपा हुआ है। पुलिस टीम पहुंची को उसने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गोली मार दी। उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

कार्रवाई की जानकारी देते हुए वैशाली के पुलिस कप्तान विक्रम सिहाग ने बताया कि अपराधी प्रिंस उर्फ अभिषेक के एक मकान में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर स्पेशल टीम बनाकर कार्रवाई की गई। अपराधी ने पुलिस को देखकर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत बताया गया। उसके एक साथी को भी पकड़ा गया है।

एसपी ने बताया कि जिस पिस्टल से गोली चलाई गयी थी उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। दूसरे युवक के पास भी हथियार मिला। उस पर अलग से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रिंस के सिर पर सरकार ने दो लाख का इनाम रखा था। वह शार्प शूटर था। वह जिले के गोरौल थाना इलाके के हसना गांव का रहने वाला था। हाजीपुर कोर्ट में पुलिस कर्मी की हत्या में वह शामिल था। सोना लूट के दो कांडों में उसकी संलिप्तता थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बीमार होने पर पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था जहां से वह चकमा देकर फरार हो गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

3 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

3 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

4 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

5 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

12 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

19 घंटे ago