बिहार के समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175 रनों की शानदार पारी खेली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को विश्वकप फाइनल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। शुक्रवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने लिखा कि वैभव अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।
धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने शुक्रवार को इंगलैंड के खिलाफ तूफानी पारी खेली। उन्होंने 80 गेंदों पर 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से अपनी टीम के खाते में 175 रनों का योदान दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वैभव में मात्र 55 गेंदों में शतक बना दिया।
वैभव के घर समस्तीपुर में जश्न का माहौल है। वैभव के साथ खेलने वालों ने उनके होम ग्राउंड पर वैभव के सम्मान में क्रिकेट खेला और होली दीवाली मनाई। वैभव के परिजन और संबंधी उनकी उपलब्धि से फूले नहीं समा रहे। उनके गांव के लोगों ने बताया कि वैभव ने ना सिर्फ उनके इलाके बल्कि दुनिया भर में अपने प्रदेश बिहार का नाम बुलंद किया है।
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…