Samastipur

समस्तीपुर : बंद कमरे में सोते रहे वृद्ध, बाहर से कुंडी लगाकर चोरों ने घर से करीब 10 लाख के आभूषण उड़ाए

समस्तीपुर : शहर में एकाएक घरों से चोरी की घटनायें बढ़ गयी है। दो दिन पहले ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड संख्या-5 में सिविल कोर्ट के एक सेवानिवृत्त कर्मी के बंद घर से करीब चार लाख रुपये के आभूषण, कपड़े व नगद की चोरी हुई थी। इसी बीच बुधवार की देर रात एक और घर में करीब 10 लाख से अधिक रुपये के आभूषण व नगद समेत अन्य सामानों की चोरी से सनसनी फैल गयी। चोरों ने घर में सोये वृद्ध के कमरे का दरवाजा बाहर से लगा चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

चोरी किये गये सिर्फ सोने के आभूषण की कीमत ही सात लाख के करीब आंकी गयी है। पीड़ित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इंद्रनगर स्काॅट एजेंसी के रहने वाले बालचंद सिंह (65 वर्ष) के रूप में की गई है। इसको लेकर वृद्ध बालचंद सिंह की पत्नी मीरा देवी (62 वर्ष) ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है।

घटना के संबंध में पीड़िता मीरा देवी ने बताया है कि बुधवार की देर रात लगभग साढ़े 12 बजे से ढाई बजे के बीच उनके घर में चोरी की घटना हुई। उस समय वे घर के पास स्थित मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। रात करीब ढाई बजे जब वे घर लौटीं तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ है और जिस कमरे में उनके पति सो रहे थे उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खोलने पर घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

चोरों द्वारा अलमीरा तोड़कर 15 ग्राम सोने की चेन, सोने के तीन जोड़ा कान के बाली व कुंडल जिसका वजन क्रमशः 5 ग्राम, 10 ग्राम व 8 ग्राम है। सोने का कान का दो टाना 4 ग्राम, सोने की अंगूठी 5 ग्राम, चांदी का बर्तन, चांदी का बिस्किट, चांदी का दो पीस मछली, चांदी का सिक्का, चांदी का लक्ष्मी-गणेश मूर्ति, साथ ही 35 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली गई। सभी सामान का अनुमानित कीमत रीब 10 लाख से उपर आंकी गयी है। सात लाख रुपये के करीब सोने के आभूषण का ही कीमत है।

चोरी की घटना के बाद वृद्ध महिला ने अपने पति का कमरा खोल उसे जगाया और डायल-112 को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल-112 व मुफस्सिल पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटनास्थल पर जाकर भी छानबीन की गयी है। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर सामान बरामदगी कर ली जाएगी।

सेवानिवृत्त सिविल कोर्ट कर्मी के घर से चोरी मामले में प्राथमिकी :

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड संख्या-5 में सिविल कोर्ट के एक सेवानिवृत्त कर्मी के बंद घर से चोरों ने ताला तोड़कर करीब 4 लाख रुपये के आभूषण, कपड़े व नगद की चोरी कर ली थी। इसको लेकर पीड़ित जलेश्वर नाथ सिंह ने गुरुवार को मुफस्सिल थाने प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई व छापेमारी में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

23 मिनट ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

1 घंटा ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

6 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

13 घंटे ago

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

23 घंटे ago

विद्यापतिनगर में गंगा-बाया की बाढ़ से दियारा में जिंदगी बेपटरी; खेत डूबे, मवेशियों संग सड़क किनारे पशुपालकों ने डाला डेरा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…

24 घंटे ago