Samastipur

समस्तीपुर में युवक को लगी गोली, आपसी विवाद में हुई फायरिंग की घटना, शहर के ही कृष्णा हॉस्पिटल में चल रहा ईलाज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना किशनपुर यूसुफ गांव के पास एसएच-88 मुख्य सड़क के समीप की है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जख्मी युवक की पहचान रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वरुणा रसलपुर निवासी राम भजन राय के पुत्र विपिन कुमार राय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विपिन कुमार राय को पेट में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे आनन-फानन में खालिसपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर रेफर कर दिया।

इसके बाद समस्तीपुर में परिजनों ने आदर्शनगर स्थित कृष्णा इमरजेंसी हाॅस्पीटल में उसे भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है। जख्मी का इलाज करने वाले डॉ. महेश ठाकुर ने बताया कि मरीज को गोली सीने में लगी है। उसकी स्थिति अभी नाजुक है। 72 घंटे के लिये उसे विशेष निगरानी में आईसीयू में रखा गया है।

इधर स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक खाने-पीने के दौरान आपसी विवाद में शामिल था, इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जिसमें वह घायल हो गया। घटना वरुणा पुल से दलसिंहसराय जाने वाले मार्ग में स्थित किशनपुर यूसुफ के पास एसएच-88 पर हुई। सूचना मिलने के बाद सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल गोली चलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्यात से खुलेगा कारोबार व रोजगार का द्वार, MSME कार्यशाला में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

समस्तीपुर : स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन…

41 मिनट ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता बैठक, रूफटॉप सोलर और सब्सिडी की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के…

49 मिनट ago

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

1 घंटा ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

10 घंटे ago