Samastipur

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में आग लगने के बाद अग्निशमन टीम द्वारा बुझाने का मॉक ड्रिल, घायल को पहुंचाया गया अस्पताल

समस्तीपुर : समस्तीपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में अग्निशमन विभाग की ओर से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में आग लगने की काल्पनिक स्थिति का प्रदर्शन किया गया, जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने और उसे सदर अस्पताल पहुंचाने का दृश्य भी शामिल था। मॉक ड्रिल के तहत, कलेक्ट्रेट परिसर में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया।

अनुमंडल अग्नि शमन पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को आपदा, विशेषकर आग लगने की स्थिति में सुरक्षित रहने के तरीके सिखाना था। इसका लक्ष्य कर्मचारियों और आम जनता को आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि आग लगने पर सबसे पहले बिजली और गैस की आपूर्ति बंद कर देनी चाहिए। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित करना चाहिए ताकि वे समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा सकें।

मॉक ड्रिल के दौरान, अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया। इसमें पानी, फोम और अन्य आधुनिक अग्निशमन उपकरणों का उपयोग शामिल था, जिससे आग पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया जा सके। इस कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के सभी विभागों के कर्मियों ने भाग लिया और आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। यह अभ्यास उन्हें आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल अग्निशमन विभाग की टीम में अनुमंडल अग्नि सामान पदाधिकारी ज्योति कुमारी, स0 अ0 प0 अमरेंद्र कुमार, प्रधान अग्निशमन विजेंद्र कुमार, रवि कुमार, सोनी कुमारी, मनीष कुमार, रोहन कुमार, एमडी चंद, बाबू बंटी कुमार और संतोष कुमार शर्मा शामिल थे।

आग लगने की स्थिति में सुरक्षा के तरीकों को सीखा :

इस मॉक ड्रिल कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय परिसर में उपस्थित लोगों ने आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी ली और आग लगने की स्थिति में सुरक्षा के तरीकों को सीखा। इस कार्यक्रम का आयोजन आपदा विभाग के तहत किया गया था, जिसका उद्देश्य लोगों को आपदा के समय सुरक्षित रहने के तरीके सिखाना था।

इस कार्यक्रम के अंत में, अनुमंडल अग्नि सामान पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने बताया कि आग लगने की स्थिति में सुरक्षा के तरीकों को सीखना बहुत जरूरी है, ताकि हम अपने और अपने परिवार की सुरक्षा कर सकें। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीम हमेशा तैयार है, और आपदा के समय लोगों की मदद के लिए तत्पर है। यह कार्यक्रम आपदा विभाग के द्वारा आयोजित किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

36 मिनट ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

5 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

6 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

6 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

7 घंटे ago