Samastipur

भोला टॉकीज गुमटी पर निर्माणाधीन ROB कार्यों की सदर SDO ने की समीक्षा, ताजपुर रोड में भी जल्द पाइलिंग का काम होगा शुरू

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) दिलीप कुमार ने शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज (ROB) के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसी को निर्माण कार्य को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

एसडीओ ने कहा कि आरओबी के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आम लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने, सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन करने तथा निर्माण के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में लंबित बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया गया। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि अनुमंडल प्रशासन द्वारा आरओबी निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके। वहीं मिली जानकारी के अनुसार आजाद चौक से बाजार की तरफ भी सड़क पर अवागमन रोका जाएगा और पाइलिंग का काम शुरू किया जाएगा। भारी वाहनों का ताजपुर रोड में प्रवेश रोक वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कराया जाएगा। वहीं ताजपुर में मेन रोड से वाहनों के प्रवेश को रोक लगाकर बगल में अतिक्रमण खाली करा नाले के उपर एक अतिरिक्त वैकल्पिक सड़क बनाया जाएगा। जिस पर से बाइक, टोटो या पैदल जाया जा सकता है। मुख्य सड़क पर पाइलिंग का काम शुरू किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

12 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

24 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago