Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में PLC-3 (STAR) बिहेवियरल चेंज वर्कशॉप का आयोजन

समस्तीपुर : सदर अस्पताल एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज PLC-3 (STAR) बिहेवियरल चेंज वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस माह की कार्यशाला का विषय “Inter Departmental Collaboration” रहा। इससे पूर्व STAR श्रृंखला के अंतर्गत सुरक्षा (Safety), विश्वास (Trust), जवाबदेही (Accountability) और सम्मान (Respect) जैसे विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. अशुतोष कुमार, डॉ. आर. पी. मंडल, डॉ. सात्विक सौरभ, डॉ. प्रज्ञा प्रियदर्शिनी, जिला योजना समन्वयक डॉ. आदित्यनाथ झा, उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों एवं विभागीय इंचार्ज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय और टीमवर्क से ही खुशहाल कार्यस्थल बनता है, और वही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नींव है।

इस अवसर पर डॉक्टर, स्टाफ नर्स इंचार्ज एवं स्टाफ नर्स सहित कुल 26 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। पिरामल फाउंडेशन की टीम ने पूरे उत्साह और सहभागिता के साथ कार्यशाला का संचालन किया। वर्कशॉप के दौरान वीडियो, गतिविधियों और समूह चर्चा के माध्यम से Inter Departmental Collaboration की अवधारणा को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ प्रस्तुत किया गया। Sociometric Activity के अंतर्गत प्रतिभागियों ने सकारात्मक एवं नकारात्मक व्यवहारों की पहचान कर आपसी समन्वय को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

सदर अस्पताल समस्तीपुर में सुरक्षित, सहयोगात्मक और खुशहाल कार्यस्थल विकसित करने की दिशा में पिरामल फाउंडेशन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने पिरामल फाउंडेशन की टीम की सराहना की। PLC चर्चाओं के माध्यम से प्रत्येक माह एक नए विषय पर संवाद कर अस्पताल को और अधिक सुरक्षित, सहयोगात्मक एवं खुशहाल कार्यस्थल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago