Samastipur

समस्तीपुर बीएड कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पवन सिंह किये गये निलंबित

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के सचिव सह राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद निदेशक ने अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (सीटीई) में प्रभारी प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। कार्य हित में व्याख्याता डा. अंजलि कुमारी को कार्य के अतिरिक्त वित्तीय अधिकार सहित प्रभारी प्राचार्य का दायित्व दिया गया है। विदित हो कि महाविद्यालय में प्राचार्य पर काॅलेज कर्मी से मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। राज्य स्तरीय निर्देश के आलोक में दो सदस्यीय टीम ने 18 जनवरी को निरीक्षण किया था। इसके उपरांत संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सुभाष कुमारी ने स्पष्टीकरण किया था। जांच में उप निदेशक सुभाष कुमार गुप्ता एवं सहायक निदेशक सूरज कुमार झा शामिल थे।

टीम ने रिपोर्ट दिया था कि प्रभारी प्राचार्य घटना के बाद से लगातार अनुपस्थित हैं। मोबाइल पर कॉल करने पर स्विच ऑफ मिला। इसको लेकर घटना के संबंध में पक्ष नहीं लिया जा सका। लेकिन व्याख्याता एवं कर्मियों की सूचना एवं जांच से स्पष्ट हुआ कि प्राचार्य की गतिविधि विभागीय नियम के प्रतिकूल है। इसके साथ ही शैक्षणिक परिसर में किया गया कार्य पूर्णत: अस्वीकार्य है। महाविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था भी सवालों के घेरे में पाई गई। शौचालयों की स्थिति दयनीय बताई गई, जहां पानी भरा रहने और उपयोग के लायक नहीं होने की बात सामने आई। इसे प्रशासनिक उदासीनता एवं कर्तव्यहीनता का उदाहरण माना गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

7 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

7 घंटे ago