समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोरदिवा गांव में छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के अनुसार एसीजीएम टू के न्यायालय से सभी के विरुद्ध नन-बेलेबल वारंट जारी किया गया था। वारंट के आलोक में पुलिस टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोरदिवा गांव निवासी जोगी राय के पुत्र गणेश राय एवं लक्ष्मण राय तथा गणेश राय के पुत्र भानूराज प्रियदर्शी और ऋतुराज प्रियदर्शी के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने विभिन्न मुद्दों पर बयान देते हुए विकास…
बिहार की सियासत में इन दिनों बिहार के नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है.…
बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…
समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…