Samastipur

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा की काॅपियों के जांच की तैयारी शुरू

समस्तीपुर : इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा, 2026 की कापियों की जांच (मूल्यांकन ) कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह कार्य डीएम व डीईओ के नियंत्रण व निगरानी में होंगे। इंटर परीक्षा कापियों की जांच 27 फरवरी से 10 मार्च तक निर्धारित है। वहीं मैट्रिक परीक्षा की कापियां की जांच 2 मार्च से 13 मार्च तक होगी। 3 व 4 मार्च को होली पर कापियां की जांच बंद रहेगा। जांच में तय तिथि से एक दिन पहले उन्हें कापियों की जांच केन्द्रों पर योगदान देना है। इंटर कापियों की जांच में 26 फरवरी को योगदान देना है। 27 फरवरी से उन्हें कापियों की जांच में लग जाना है।

मैट्रिक कापियों की जांच के लिए 1 मार्च को योगदान देना है। 2 मार्च से कापियों की जांच करनी है। उक्त दोनों परीक्षाओं की कापियों की जांच एक पाली में सुबह 9 बजे से 5 बजे तक होगी। जो सह परीक्षक/प्रधान परीक्षक 9 बजे से 5 बजे तक जांच पूर्ण नहीं करते हैं, तो उन्हें जांच कार्य 6 बजे तक पूर्ण करना है। सह-परीक्षकों, प्रधान परीक्षकों, एमपीपी, कम्पयूटर के जानकार कर्मियों, सुपरवाइजर व अन्य कर्मियों को सुबह 8 बजे तक जांच केन्द्रों पर पहुंच जाना है। प्रत्येक जांच केंद्र पर लगभग 200 से 500 के बीच परीक्षकों की संख्या जांच करने के लिए बिहार बोर्ड से अनुमोदित है।

जांच केन्द्र पर जांच अवधि के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति हो रही है। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश जांच केन्द्र एवं उसके परिसर में नहीं होनी है। अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश जांच केन्द्रों पर दंडनीय घोषित किया गया है। जांच से प्राप्तांक की इन्ट्री एवं अन्य कार्य के लिए हर जांच केन्द्र पर कुल 14 कम्प्यूटर लगेंगे। जिनमें से प्रत्येक 10 कम्प्यूटर पर दो-दो कम्प्यूटर जानकार शिक्षक/कर्मी (मेकर-चेकर) प्राप्तांकों की इंट्री के लिए प्रतिनियुक्त किए जाने हैं। इसके अतिरिक्त 1 कम्प्यूटर के साथ एक सुपरवाइजर (सुपरवाइजर-1), 1 कम्प्यूटर के साथ द्वितीय सुपरवाइजर (सुपरवाइजर-2) तथा 2 कम्प्यूटर, 1 प्रिंटर-सह-स्कैनर व 1 कम्प्यूटर के जानकार शिक्षक/कर्मी के साथ तृतीय सुपरवाइजर (सुपरवाइजर-३) की प्रतिनियुक्ति हो रही है।

इस प्रकार प्रत्येक मूल्यांकन केन्द्र पर 24 कम्प्यूटर के जानकार कर्मी की प्रतिनियुक्ति 14 कम्प्यूटर तथा 1 प्रिंटर-सह-स्कैनर के साथ की जाएगी। जिला में एक सरकारी विद्यालय में लगभग 50 कम्प्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं तथा अन्य माध्यमों से अनेक विद्यालयों में पर्याप्त मात्रा में कम्प्यूटर उपलब्ध कराये गए हैं। इसके अतिरिक्त बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से भी जिला के विद्यालयों में एक-एक कम्प्यूटर उपलब्ध कराये गए है, जिनमें से आवश्यकतानुसार कम्प्यूटरों का उपयोग किया जाना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago