Samastipur

बंगाल में बीजेपी सरकार तय है, अमित शाह का अररिया से बड़ा ऐलान; पहला टास्क भी बता दिया

मिशन सीमांचल पर तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल चुनाव पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है का आसन्न बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की जीत होगी और राज्य में हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने बंगाल की नई सरकार का पहला एजेंडा भी सेट कर दिया। गुरुवार को किशनगंज से अररिया पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने एसएसबी के नवनिर्मित बॉर्डर आउटपोस्ट लेट्टी व इंदरवा का उद्घाटन किया और एसएसबी की परियोजनाओं का ई-लोकार्पण तथा ई-शिलान्यास किया।

अमित शाह आज तीन बजे अररिया कलेक्ट्रियट में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-2 पर कार्यान्वयन बैठक करेंगे। इससे सीमावर्ती जिलों के गांवों के विकास का काम होना है। राज्य के सात सीमावर्ती जिलों के डीएमऔर एसपी के साथ भी समीक्षा बैठक तय है। इन बैठकों में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, एसएसबी के डीजी, आईजी सहित बिहार के अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। श्री शाह 26 को पूर्णिया में रात्रि विश्राम करेंगे। 27 को भारत-नेपाल सीमावर्ती जिलों से संबंधित मुद्दों पर अधिकारियों के साथ पूर्णिया या पटना में बैठक कर सकते हैं।

अमित शाह ने कहा कि बिहार में घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ा गया। जनता ने इसे स्वीकार किया और प्रचंड बहुमत दिया। अब बंगाल में चुनाव होने वाले हैं। वहां भी भाजपा की सरकार बनेगी और सरकार का पहला काम यह होगा कि सीमा पर बाड़ का काम समाप्त करना और सभी अवैध घुसपैठियों को चुन चुनकर बाहर का रास्ता दिखाया जाए। यह हमारा चुनावी वादा नहीं बल्कि सरकार की घोषणा है। बिहार की जनता ने इसी मुद्दे पर एनडीए को भारी बहुमत से जीत दिलाया। घुसपैठिए हमारे देश की जनता की हकमारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में मैं चार दिनों तक सीमांचल में आया था। आज उन्हें अपने ही वादों की याद दिलाने आया हुूं कि वे सरकार का सहयोग करें, हम उन्हें यहां से बाहर भेज देंगे। तीन दिनों में भारत सरकार और बिहार सरकार समेत कई सुरक्षा संगठनों की कार्ययोजना बनाई जा रही है। घुसपैठियों को चिन्हित करके बाहर भेजने के साथ साथ अवैध अतिक्रमणों को भी खाली कराया जाएगा। घुसपैठ किसी देश की संंस्कृति, इतिहास और भूगोल को भी प्रभावित करता है। अमित शाह ने कहा कि एसएसबी की देश की आंतरिक सुरक्षा में बड़ी भूमिका है। सरकार ने इसका ख्याल रखते हुए उनकी सुविधाओं में विस्तार किया है। उम्मीद है कि एसएसबी आगे भी इसी जोश और जज्बे के साथ काम करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर माइक्रोटनलिंग काम की रूपरेखा तैयार, यार्ड में जलजमाव की समस्या होगी दूर

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में जलजमाव की समस्या के स्थायी…

10 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में आग लगने के बाद अग्निशमन टीम द्वारा बुझाने का मॉक ड्रिल, घायल को पहुंचाया गया अस्पताल

समस्तीपुर : समस्तीपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में अग्निशमन विभाग की ओर से एक मॉक ड्रिल…

10 घंटे ago

“वादे पूरे नहीं हुए तो आंदोलन कर सरकार को गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे”, समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

समस्तीपुर : सरकार ने जिन वादों और झांसे के दम पर चुनाव जीता है, अगर…

17 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ह’त्याकांड के आरोपी को मधुबनी पुलिस ने दबोचा, ट्रेन से भागने के दौरान पकड़ा गया

समस्तीपुर : मधुबनी जिले के सकरी थाने की पुलिस व डीआईयू की टीम ने बुधवार…

18 घंटे ago

शराब की सूचना देने पर बदमाशों ने की युवक की पिटाई, पिस्टल के साथ एक आरोपी को दबोचकर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में शराब की सूचना देने के आरोप…

18 घंटे ago

सिलौत गोलीकांड मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो और आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने…

18 घंटे ago