समस्तीपुर : होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचारपूर्ण नेतृत्व और उत्कृष्ट योगदान के लिए आई.के.ए. (IKA) 2026 अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 3 फरवरी 2026 को पटना के होटल ताज सिटी सेंटर में आयोजित 48वें एल्ड्रोक एंड स्कूल कैनवास इंडिया – 12 समिट के दौरान प्रदान किया गया।
आयोजकों ने बताया कि डॉ. धर्मांश रंजन को यह प्रतिष्ठित सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं सतत विकास तथा शिक्षा व्यवस्था में नए मानक स्थापित करने के लिए दिया गया है। यह अवार्ड शिक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच का प्रतीक है।
कार्यक्रम में देशभर से शिक्षा जगत के कई दिग्गज, शिक्षाविद, नीति-निर्माता एवं संस्थान प्रमुख उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. धर्मांश रंजन के कार्यों की सराहना की। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. धर्मांश रंजन ने एल्ड्रोक एंड स्कूल कैनवास इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि होली मिशन परिवार के सामूहिक परिश्रम, समर्पण और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि होली मिशन ग्रुप का निरंतर प्रयास रहा है कि समाज के वंचित और पिछड़े वर्ग तक उत्कृष्ट, सहज, सरल और सम्मानपूर्ण शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित की जाए। भविष्य में भी संस्था शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते हुए समान अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…