समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चर्चित मुखिया मनोरंजन गिरी हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद आरोपी मो. इम्तियाज ने रविवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने पटना जिले के बाढ़ थाना में सरेंडर किया। जानकारी के अनुसार, रविवार 11 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे उजियारपुर थाने की पुलिस ने न्यायालय के आदेश को लेकर सातनपुर निवासी आरोपी मो. इम्तियाज के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई भारी संख्या में तैनात पुलिस बल की मौजूदगी में की जा रही थी।
इसी दौरान सूचना मिलने पर आरोपी ने नजदीकी थाना बाढ़ में आत्मसमर्पण कर दिया। विदित हो कि करीब तीन माह पूर्व उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की सातनपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी जुली कुमारी ने सातनपुर निवासी मो. इम्तियाज सहित अन्य को नामजद आरोपित करते हुए थाना में आवेदन दिया था। घटना के बाद से ही मो. इम्तियाज फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर पहले आरोपी के घर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चस्पा किया गया था, लेकिन 30 दिनों के भीतर न तो उसने थाना में आत्मसमर्पण किया और न ही न्यायालय में सरेंडर किया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई।
इधर आरोपी के परिजनों द्वारा बताया गया कि 26 सितंबर 2025 को उजियारपुर अंतर्गत माधोडीह पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दिया था। जिसमें चार नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें इम्तियाज जिला अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा एबीपी 147c/2025 में 23 दिसंबर 2025 को एक आदेश पारित किया गया था, जिसमें 10 जनवरी 2025 तक गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लगाया गया था। विदित हो कि 10 जनवरी को द्वितीय शनिवार होने के कारण 11 जनवरी को रविवार होने के कारण इसकी अगली सुनवाई 12 जनवरी को निश्चित था। इसी बीच उजियारपुर थाना मो. इम्तियाज के आवास पर कुर्की जब्ती करने के लिए रविवार 11 जनवरी को कारवाई कर दी जिसके चलते मो. इम्तियाज नजदीक के थाना बाढ़ में आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…
चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में मंगलवार को उस समय पुलिस महकमे में हलचल मच गई,…
समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…