Samastipur

मुसरीघरारी चौराहे के पास बाइक लगाकर बैठे युवक को अनियंत्रित पिकअप ने मारी ठोकर, जख्मी 

समस्तीपुर : मुसरीघरारी चौराहे पर रविवार की शाम एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव निवासी रामपुनित राय के पुत्र मिथिलेश कुमार उर्फ टन्नु (26 वर्ष) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपनी बाइक के साथ सड़क किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठा युवक जख्मी हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे ले आगे की कार्रवाई में जुट गयी। इधर स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को तुरंत मुसरीघरारी स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए चौराहा पर अफरा-तफरी मचा रहा और यातायात बाधित रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

45 मिनट ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

52 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

59 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

1 घंटा ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

4 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

4 घंटे ago