Samastipur

बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी, महंगे बर्तन समेत अन्य सामान गायब, चोरों ने घर के सामान को भी किया तहस-नहस

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी गली नंबर-1 में एक बंद घर में चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली व घर के सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में पीड़ित राकेश कुमार (59 वर्ष) ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित का बताना है कि वह वर्तमान में सपरिवार उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रहते हैं। पर्व-त्योहार में वह अपने घर समस्तीपुर आते है। इस बीच उनका घर बंद रहता है। बुधवार को पड़ोसियों ने चोरी की सूचना दी तो वह समस्तीपुर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

चोरों ने घर का ताला तोड़कर सारे सामान को तोड़कर तहस-नहस कर दिया व सामानों की चोरी कर ली। घर में रखा भारी मात्रा में फूल का बर्तन, पीतल का बर्तन, कपड़ा, रजाई-गद्दा, पंखा, वाशिंग मशीन, कूलर, पेटी-बक्सा समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। इसके अलावे बिजली का वायरिंग, टाइल्स, दरवाजा, कुर्सी, टेबल, बेसिन तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित के अनुसार करीब तीन से चार लाख रूपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बंद घर से चोरी की घटना हुई है। पीड़ित गृहस्वामी सपरिवार वाराणसी रहते हैं। बंद घर की जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी थी। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

एक महीने पहले चोरी मामले में भी कोई सुराग नहीं :

विगत 25 दिसंबर को नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला, वार्ड संख्या-34 स्थित सरोजनी गली में बंद पड़े एक घर से चोरों ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित अरुण कुमार शर्मा इलाज के लिए पत्नी के साथ दिल्ली गए हुए थे। उनके भाई अर्जुन कुमार शर्मा के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई, लेकिन घटना के करीब एक महीने बीतने को है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ इस मामले में खाली हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

43 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

3 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

10 घंटे ago