Samastipur

समस्तीपुर : वृद्ध महिला पर तर-छेबिया से जानलेवा हमला मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना में करीब तीन महीने पूर्व एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छतौना के ही उपेंद्र राम के पुत्र सुनील राम (35 वर्ष) के रूप में की गई है। दरअसल मामला बीते 14 अक्टूबर का है, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सुनील राम ने पड़ोसी बुजुर्ग कुसमा देवी पर तर छेबिया से जानलेवा हमला कर दिया।

इस दौरान जख्मी होने पर कुसमा देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद जख्मी वृद्ध महिला की बहू काजल देवी ने मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं जितवारपुर से भी एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान जितवारपुर के माखन राय के रूप में की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

40 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

3 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

10 घंटे ago