Samastipur

समस्तीपुर पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस, नोयडा में 15वीं मंजिल से फेंककर दोस्त की हत्या मामले के आरोपियों की तलाश में शहर से सटे गरुआरा में छापेमारी

समस्तीपुर : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की पुलिस ने नए साल की पार्टी में 15वीं मंजिल से एक युवक को धक्का देकर नीचे फेंक हत्या करने के मामले में स्थानीय दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा में छापेमारी की। बिसरख थाने के दरोगा सुशील कुमार के नेतृत्व में शनिवार की सुबह पहुंची पांच सदस्यीय नोयडा पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की, लेकिन दोनों यहां भी नहीं मिले। जिसके बाद शनिवार की दोपहर नोयडा पुलिस बैरंग खाली हाथ वापस लौट ग‌ई।

यह कारवाई मुफस्सिल थाने की पुलिस के सहयोग से यूपी पुलिस की टीम ने की जिसमें गरूआरा गांव के अभय ठाकुर के पुत्र प्रिंस कुमार और इसी गांव के बादल कुमार के घर पर छापेमारी की गयी। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि एक हत्याकांड मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये यूपी पुलिस पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गयी लेकिन दोनों आरोपी घर पर नहीं मिले।

15वीं मंजिल से धक्का देकर ली थी दोस्‍त की जान :

बता दें की मृतक युवक भी बिहार के सिवान का रहने वाला था। उसकी पहचान विनीत राज (28) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बिसरख थाना क्षेत्र के आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के फ्लैट नंबर-1204 में रहता था। उसके साथ दो दोस्त भी रहते थे। नए साल के जश्न के लिए उसके पुराने रूममेट्स सहित सभी दोस्त इकट्ठा हुए थे। पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी। इसी बीच पुराने विवाद, गाड़ी को एक्सीडेंट करने के मामले को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद जल्द ही गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान आरोपियों ने विनीत को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। विनीत के गिरते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गये थे। नीचे गिरते ही विनीत की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकी अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। इसमें से फरार चल रहे प्रिंस और बादल समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा के रहने वाले हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

45 मिनट ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

5 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

11 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

11 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

11 घंटे ago