समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ले के समीप ई-रिक्शा से जा रही एक महिला के पर्स से लाखों रुपये मूल्य के सोना का बिस्कीट गायब कर लेने का मामला सामने आया है। गायब बिस्कीट का वजन 50 ग्राम बताया गया है जिसका अनुमानित कीमत करीब 7 लाख के करीब बताया गया है। पीड़िता को चोरी की जानकारी तब हुई, जब वह ई-रिक्शा से उतरने के बाद अपना पर्स खोलकर देखने लगी। पर्स से सोना गायब पाते ही महिला के होश उड़ गए। तत्काल उसने नगर थाने को इसकी सूचना दी। पीड़िता की पहचान अकबरपुर निवासी मो. सलीम की पत्नी इसरत प्रवीण के रूप में हुई है।
बताया गया है कि इसरत प्रवीण किसी काम से ई-रिक्शा पर सवार होकर बारह पत्थर मोहल्ले की ओर जा रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा में पहले से एक अन्य महिला भी सवार थी। सफर के दौरान किसी प्रकार की असहज स्थिति का आभास नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही पीड़िता रिक्शा से उतरी और पर्स खोला, तो उसमें रखा सोना गायब मिला। पीड़िता के अनुसार, पर्स में रखा सोने का बिस्कीट 50 ग्राम का था। उन्हें आशंका है कि ई-रिक्शा में साथ बैठी महिला ने ही मौका पाकर पर्स से सोना निकाल लिया।
इधर पीड़ित महिला ने नगर थाने में आवेदन दिया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।पीड़िता के बयान के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं 50 ग्राम सोने का बिस्कीट लेकर महिला कहां जा रही थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…