Samastipur

कोरबद्दा में रिटायर्ड रेल कर्मी के घर से चोरों ने लाखों रुपये मुल्य के सामान किये गायब

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में बीते शुक्रवार की रात एक निर्माणाधीन मकान से चोरों ने लाखों रुपये मुल्य के वायरिंग के सामान, सील काॅपर वायर, प्लंबिंग के सामान व एक महीने पूर्व बेटे के शादी में मिले उपहार व कपड़े की चोरी हो गयी। इसको लेकर पीड़ित सेवानिवृत्त रेलकर्मी विमलेश्वर महतो (62 वर्ष) ने मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया की शुक्रवार को पास ही स्थित पैतृक आवास पर वह पूजा में शामिल होने गये थे।

पूजा में शामिल होने के बाद देर रात करीब साढ़े 11 बजे वह निर्माणाधीन मकान में पहुंचे और सो गये। सुबह उठने पर सारा सामान क्षत-विक्षत और गायब मिला तो डायल-112 को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार चोरों ने सुटकेस में रखा शादी में मिला कुछ जेवर की भी चोरी कर ली है। पीड़ित सेवानिवृत्त रेलकर्मी ने बताया की चोरी किये गये सामान का अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये होगा। इसको लेकर उन्होंने थाने में आवेदन दिया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस टीम को भेजा गया था। आवेदन के आलोक में अग्रतर कारवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

12 घंटे ago