Samastipur

राज्यस्तरीय बेस्ट इलेक्ट्रोल प्रैक्टिस अवार्ड्स-2025 से सम्मानित होंगे समस्तीपुर व दलसिंहसराय के SDO, सूची में उजियारपुर के BLO श्याम सदा भी शामिल

समस्तीपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर निर्वाचन अधिकारियों को राज्यस्तरीय बेस्ट इलेक्ट्रोल प्रैक्टिस अवार्ड्स-2025 से सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में बिहार सरकार के निर्वाचन विभाग की ओर से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार, 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर 25 जनवरी को पटना के अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर के DM रोशन कुशवाहा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

कार्यक्रम में बेस्ट आरओ, ईआरओ, एईआरओ अवार्ड तथा बेस्ट बीएलओ अवार्ड के लिए चयनित अधिकारियों एवं मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। समस्तीपुर जिले से सम्मानित होने वालों की सूची में सदर एसडीओ सह कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ व आरओ दिलीप कुमार, दलसिंहसराय एसडीओ सह उजियारपुर आरओ किशन कुमार व उजियारपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी कहार टोली के शिक्षक व बीएलओ श्याम कुमार सदा शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

3 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

17 घंटे ago