Samastipur

आज एक जनवरी को भारी भीड़ की संभावना देखते हुए केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने तैयार किया रोड मैप

समस्तीपुर : एक जनवरी को पूसा में भारी भीड़ के आगमन की संभावना है। इसको देखते हुए प्रशासन ने रोड मैप तैयार किया है। इसके तहत पूसा के बोस कंपनी चौक के निकट बेरियर लगेगा। जिससे पूसा बाजार की ओर से आने वाले चौपहिया या भारी वाहनों को देवपार के मक्खू चौराहा, भुसकौल चौक, हरपुर चौक होते हुए विश्वविद्यालय या समस्तीपुर की ओर जाना होगा। जबकि समस्तीपुर की ओर से विश्वविद्यालय की ओर जाने वाले वाहन (भारी वाहन को छोड़कर) सीधे विश्वविद्यालय के पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए बोस कंपनी चौक होकर बाजार निकल जायेंगे।

इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में पिकनिक का आनंद लेने वाले लोग विश्वविद्यालय के मेला ग्राउंड एवं अस्पताल मैदान में वाहन लगा सकते हैं। जानकारी देते हुए पूसा बीडीओ रविश कुमार रवि एवं थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पूसा के हरपुर चौक से विवि के पोस्ट ऑफिस चौक व बोस कंपनी चौक के बीच नो पार्किंग जोन होगा। इस बीच सड़क किनारे वाहन लगाने वालों का फाईन कटेगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था सिर्फ एक जनवरी के लिए की गई है। जिससे दिन भर वाहनों का सुरक्षित परिचालन हो सके। साथ ही पिकनिक मनाने वाले लोग आनंद लें सकें। उन्होंने बताया कि बाईक को तेज चलाना व ट्र्रीपल लोडिंग करना प्रतिबंधित है। ऐसे लोगों पर सख्त कारवाई की जायेगी। बता दें कि प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में लोग पूसा पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।

Avinash Roy

Recent Posts

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 मिनट ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

2 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

2 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

2 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

4 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

11 घंटे ago