बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) आलोक राज को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. वे अब तक इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे जिसे अब स्थायी कर दिया गया है.
वर्तमान में आलोक राज बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक सह प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं. अधिसूचना के अनुसार, उनकी नियुक्ति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी और यह कार्यकाल पांच साल या 65 साल की उम्र पूरी होने तक (जो भी पहले हो) के लिए होगा.
आलोक राज 1989 बैच के IPS अधिकारी हैं. उन्होंने बिहार के अलावा झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं. आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग पटना में ASP के रूप में हुई थी. चार कुख्यात अपराधियों के एनकाउंटर के लिए उन्हें वीरता पदक से सम्मानित किया गया. अविभाजित बिहार में वे रांची, गुमला, देवघर, पश्चिम सिंहभूम, हजारीबाग के साथ-साथ सीतामढ़ी और बेगूसराय के पुलिस कप्तान भी रहे, जहां उनके काम की काफी सराहना हो चुकी है.
आलोक राज ने पटना विश्वविद्यालय से भूगर्भशास्त्र (Geology) में M.Sc. की पढ़ाई की है और वे गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. साल 2004 से 2011 तक उन्होंने CRPF में भी सेवाएं दीं, जहां उन्हें DG के प्रशंसा डिस्क से सम्मानित किया गया. मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले आलोक राज कला और संगीत में भी रुचि रखते हैं और कई मंचों पर अपने गीतों की प्रस्तुति दे चुके हैं.
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…