Bihar

पटना में वेटनरी कैंपस के पीछे वाले आवास में रहेगा लालू परिवार, 2 दर्जन मजदूर कर रहे काम

दो दशक से पटना स्थित दस सर्कुलर में रहने के बाद सरकार से बंगला ले लिये जाने पर अब लालू परिवार वेटनरी कॉलेज कैंपस के पीछे सुभाष यादव के बंगले से सटे अपने पुराने मकान में रहेंगे। इसका तेजी से जीर्णोद्धार चल रहा है। 14 जनवरी को खरमास खत्म होने के बाद लालू परिवार इस नए आवास में शिफ्ट हो सकता है। वैसे पटना के महुआबाग में भी बंगला बन रहा है पर वेटनरी कॉलेज कैंपस के पीछे इस आवास का निर्माण तेज़ी से चल रहा है। इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। दो दर्जन मजदूर लगातार काम कर रहे हैं।

इस आवास में पांच बेडरूम और दो बड़े हॉल हैं। एक बड़ा गार्डन एरिया विकसित किया जा रहा है। अभी पेंटिंग और फिनिशिंग का काम जारी है। बंगले को आकर्षक बनाया जा रहा है। चूंकि महुआ बाग इलाके में निर्माणाधीन बंगले को तैयार होने में कुछ महीने लग सकते हैं। यही कारण है कि अंतरिम व्यवस्था के तहत खरमास के बाद वेटनरी कॉलेज के पीछे बन रहे इसी नए बंगले में लालू परिवार के शिफ्ट होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राबड़ी देवी को मिले बंगले को सरकारी काम में उपयोग किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

6 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

9 घंटे ago