Samastipur

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर दसवां स्थान तथा जिला स्तर पर पांचवां स्थान हासिल करने वाली आदित्री हर्ष को उनके आवास, ताजपुर प्रखंड अंतर्गत मुरादपुर बंगरा गांव में श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अंगवस्त्र एवं 5001 रुपया की शैक्षणिक सहयोग राशि प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. सिंह ने कहा कि आदित्री की यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, बल्कि शिक्षा, खेल, विज्ञान और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक हैं। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि इसके लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण जरूरी है। इस मौके पर आदित्री के पिता राजीव कुमार, माता किरण कुमारी तथा मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार बबलू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

1 घंटा ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

2 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

2 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

4 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

4 घंटे ago