Samastipur

सत्तू दुकान में चोरी, गेट तोड़ काउंटर ले उड़े चोर; नशाखुरानी गिरोह द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका

समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के घोषलेन मुहल्ला में रविवार की तड़के चोरों ने बेखौफ होकर एक सत्तू दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का मुख्य गेट तोड़कर पूरा काउंटर ही उठा लिया और उसमें रखी नकदी भी चुरा ले गए।

घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब दुकानदार नीचे दुकान खोलने पहुंचे। पीड़ित दुकानदार पप्पू कुमार ने बताया कि वह शनिवार की रात दुकान बंद कर ऊपर अपने आवास में सोने चले गए थे। रविवार की सुबह जब वह नीचे आए तो देखा कि दुकान का गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त था और अंदर रखा काउंटर गायब था। हालांकि कुछ ही दूरी पर स्थित पुराने डीईओ कार्यालय के पास काउंटर फेंका हुआ मिला, लेकिन काउंटर में रखी पूरी नकदी गायब थी।

घटनास्थल पर गेट के पास नशे में इस्तेमाल होने वाली सिरिंज भी मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि नशेबाजों द्वारा ही इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया हो। इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार द्वारा आवेदन दिया गया है। आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरी की घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

56 मिनट ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

11 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

14 घंटे ago