Samastipur

समस्तीपुर में लगातार ठंड के बढ़ते प्रकोप को लेकर डीएम ने स्कूलों के समय में किया बदलाव

समस्तीपुर : जिले में लगातार पड़ रही अत्यधिक ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। डीएम के आदेश के अनुसार समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से पहले और अपराह्न 3 बजे के बाद संचालित नहीं की जाएंगी। यह आदेश 22 दिसंबर 2025 से लागू होगा और 24 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।

हालांकि, प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षा के लिए संचालित की जाने वाली विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण सुनिश्चित करें। यह आदेश 21 दिसंबर 2025 को डीएम के हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मुहर से निर्गत किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पुलिस प्रशासन, प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन के इस निर्णय से ठंड के प्रकोप के बीच बच्चों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

55 मिनट ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

11 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

14 घंटे ago