समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मथुरापुर गांव में शराब माफियाओं का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंची लिकर टास्क फोर्स (LTF) की पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने अचानक हमला कर दिया। हमले में पुलिस वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी व्यक्ति द्वारा इलाके में अवैध शराब के भंडारण और कारोबार की सूचना दिए जाने के बाद LTF की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। पुलिस टीम अभी स्थिति का जायजा ले ही रही थी कि तभी पहले से घात लगाए दर्जनों की संख्या में मौजूद शराब माफियाओं ने एकजुट होकर पुलिस वाहन पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने वाहन में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना गांव के सरपंच और वार्ड सदस्यों की मौजूदगी में हुई, इसके बावजूद शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस टीम पर हमला करने से भी परहेज नहीं किया। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली और शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के बाद उजियारपुर थाना में अज्ञात शराब माफियाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हमले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…