Samastipur

समस्तीपुर : खराब टैंकर ठीक करते-करते बुझ गई जिंदगी, एक्सप्रेस-वे पर चालक की खुद के ही ट्रक से दबकर दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अजना पंचायत के मधुवन गांव के समीप निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना हुआ। पानी टैंकर में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के दौरान चालक की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, टैंकर का सेल्फ स्टार्ट काम नहीं कर रहा था, जिस कारण चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर मरम्मत शुरू की। इंजन के बोनट को खोलकर वह पेचकस की मदद से सेल्फ स्टार्ट दुरुस्त करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच अचानक टैंकर स्टार्ट हो गया।

बताया जा रहा है कि वाहन गियर में खड़ा था। स्टार्ट होते ही टैंकर तेज झटके के साथ आगे बढ़ा और चालक संभल नहीं सका। गाड़ी का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान जहानाबाद जिले के मुकदूमपुर थाना क्षेत्र स्थित नसरतपुर गांव निवासी 37 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। वह विजय यादव के पुत्र थे और पेशे से टैंकर चालक थे।

घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रणवीर कुमार राउत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि चालक की मौत वाहन की खराबी ठीक करने के दौरान टैंकर के पहिए से कुचलने के कारण हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

6 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

9 घंटे ago