Bihar

बिहार: जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत लेते पंचायत सचिव अरेस्ट, BDO के भूमिका की भी जांच

बिहार के भोजपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्पेशल विजलेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पंचायत सचिव की पहचान जितेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है, जिसे आरा सदर प्रखंड कार्यालय से पकड़ा गया. यह कार्रवाई उस समय की गई, जब पंचायत सचिव पीड़ित से 10 हजार रुपये की घूस ले रहा था.

मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव जितेंद्र प्रसाद पिरौटा और दौलतपुर पंचायत का प्रभार संभाल रहा था. आरोप है कि उसने एक आवेदक से जन्म प्रमाणपत्र निर्गत करने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने स्पेशल विजलेंस विभाग से शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत की जांच के बाद बिछाया गया जाल

विजलेंस विभाग ने शिकायत की सत्यता की जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद स्पेशल विजलेंस की टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया और तय समय पर पंचायत सचिव को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद सदर प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई.

डीएसपी ने दी कार्रवाई की जानकारी

इस संबंध में विजलेंस विभाग के डीएसपी चंद्र भूषण प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि मोतिहारी, पूर्वी चंपारण के गोरे गांव निवासी नवीन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही है. जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि पंचायत सचिव ने पैसे लिए हैं.

बीडीओ की भूमिका की भी जांच

डीएसपी के अनुसार, गिरफ्तार पंचायत सचिव ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि इस रिश्वत में बीडीओ का भी हिस्सा बताया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य अधिकारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

शेखपुरा का रहने वाला है पंचायत सचिव

गिरफ्तार पंचायत सचिव जितेंद्र प्रसाद मूल रूप से शेखपुरा जिले के कुसुम्हा गांव का रहने वाला है. स्पेशल विजलेंस की टीम उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. इस कार्रवाई के बाद जिले में भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago