Samastipur

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर सिंह साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर बदमाशों ने गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाया और उनके बैंक खाते से आठ अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 2 लाख 23 हजार 197 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, उनके मोबाइल पर नया गैस कनेक्शन लेने से संबंधित एक विज्ञापन आया था।

विज्ञापन में दिए गए विकल्प पर क्लिक करने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने गैस कनेक्शन के लिए यूपीआई के माध्यम से दो हजार रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद ठगों ने उनके मोबाइल पर एक क्यूआर कोड और गैस सिलेंडर की तस्वीर भेजी। पीड़ित ने रुपये भेजने से इनकार कर दिया और फोन काट दिया। इसके बावजूद साइबर अपराधी लगातार उन्हें फोन करते रहे। पीड़ित ने हर बार कॉल काट दी।

बताया गया है कि पैसे भेजने से इनकार करने के बावजूद कुछ ही समय बाद उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए लगातार आठ ट्रांजेक्शन हुए। इन सभी लेनदेन के माध्यम से कुल 2 लाख 23 हजार 197 रुपये खाते से अवैध रूप से निकाल लिए गए। बैंक खाते से अचानक इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। मामले में साइबर थाने की पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

40 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

54 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

57 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

4 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

4 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

6 घंटे ago