Samastipur

विभूतिपुर में सरपंच पुत्र को सीने में बदमाशों ने मारी गोली, नाजुक हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन पुल के समीप बांध पर बुधवार की रात घात लगाए अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को सीने में गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल युवक की पहचान नरहन स्टेट पंचायत की वर्तमान सरपंच रेखा सिन्हा तथा राजीव कुमार श्रीवास्तव उर्फ टीकू के 23 वर्षीय पुत्र आदित्य राज उर्फ सोनू राज के रूप में हुई है। वह नरहन स्टेट पंचायत के वार्ड संख्या-4 का निवासी बताया गया है।

गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सोनू को तुरंत विभूतिपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर परिजनों ने उसे शहर के ही आदर्श नगर स्थित कृष्णा हाॅस्पीटल में भर्ती कराया है।

बताया जाता है कि बुधवार की रात करीब 8 बजे सोनू अपने दो दोस्तों दिव्यांशु और गौरव के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर नरहन बांध किनारे भोज खाने जा रहा था। बाइक सोनू चला रहा था। जैसे ही वे बांध पर स्थित एक दुकान के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए तीन अपराधी खड़े थे। मौका मिलते ही अपराधियों ने सोनू के सीने में गोली मार दी, जो आर-पार हो गई। गोली चलने के बाद तीनों अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घायल सोनू के परिजनों से भी पूछताछ की है। अभी तक गोली मारने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

अस्पताल में इलाजरत सोनू ने पुलिस को बताया कि वह अपराधियों को पहचानता है। उसने गोली मारने वाले युवक का नाम राहुल उर्फ पंजाबी बताया है। वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि नरहन स्टेट के पास गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

जख्मी का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

27 मिनट ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

4 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

8 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

10 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

11 घंटे ago