Bihar

पटना में RJD ऑफिस के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, संजय यादव और सुनील सिंह का पुतला फूंका

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली करारी हार के बाद आरजेडी में अंतर्विरोध बढ़ने लगा है. खासकर तेजस्वी यादव के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय यादव के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है. रोहिणी आचार्य के बाद अब कार्यकर्ता भी खुलकर सामने आने लगे हैं. बुधवार को प्रदेश कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी हुई. कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला भी फूंका. ये लोग संजय को पार्टी से हटाने की मांग कर रहे हैं.

संजय यादव के खिलाफ प्रदर्शन:

आरजेडी प्रदेश कार्यालय के बाहर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संजय यादव और विधान पार्षद सुनील सिंह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. साथ ही दोनों नेताओं का पुतला दहन किया. इनका आरोप है कि संजय यादव और सुनील सिंह पार्टी को बर्बाद करने पर तुले हैं. कार्यकर्ताओं ने इस दौरान ‘संजय हटाओ राजद बचाओ’ और ‘संजय यादव गो बैक’ के नारे भी लगाए.

‘संजय यादव के कारण मिली हार’:

आरजेडी कार्यालय के सामने पुतला दहन करने के बाद कार्यकर्ता ने साफ-साफ कहा कि संजय यादव और सुनील सिंह के कारण इस चुनाव में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है. इसलिए हम मांग करते हैं कि पार्टी को बचाने के लिए इनको बाहर किया जाए.

रोहिणी ने लगाए थे आरोप:

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की दूसरी बेटी और सारण लोकसभा सीट से आरजेडी की प्रत्याशी रह चुकीं रोहिणी आचार्य ने भी संजय यादव पर पार्टी को हाईजैक करने और परिवार में फूट डालने के आरोप लगाए हैं. उनको आरोप है कि संजय के लिए तेजस्वी यादव ने उन पर चप्पल भी उठाए.

तेजप्रताप बता चुके हैं जयचंद:

इससे पहले तेजप्रताप यादव ने भी कई बार संजय यादव पर हमला बोला था. बिना लिए उनको जयचंद कहकर बुलाते हैं. उनका भी आरोप है कि संजय यादव की पार्टी से जुड़े तमाम फैसले लेते हैं, जिस वजह से पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

20 घंटे ago