Bihar

कल छोटा रहेगा, घबराना नहीं है; शपथ ग्रहण पर नीतीश का संकेत, कैबिनेट विस्तार खरमास के बाद

बिहार में गुरुवार सुबह 11.30 बजे पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नीतीश कुमार की नई सरकार में कल एनडीए गठबंधन के 5 दलों से सीमित संख्या में मंत्री बनाए जाएंगे। नीतीश के नेतृत्व में बन रही एनडीए की 8वीं सरकार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के साथ जेडीयू, बीजेपी, लोजपा-आर, हम और रालोमो के करीब डेढ़ दर्जन चुनिंदा नेता ही कल मंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश अगले साल जनवरी 2026 में खरमास खत्म होने और दही-चूड़ा के बाद कैबिनेट विस्तार करेंगे। बुधवार को जेडीयू के विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश ने ही पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों को इसका संकेत दे दिया है।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में नीतीश ने एनडीए की प्रचंड जीत के लिए विधायकों और दूसरे नेताओं को बधाई दी। उन्होंने कल शपथ ग्रहण में मंत्रियों की संख्या कम रहने का संकेत देते हुए नेताओं से कहा- ‘कल छोटा रहेगा। घबराना नहीं है। 14 के बाद फिर करेंगे।’ बिहार और आस-पास के इलाकों में 14 के बाद का मतलब मकर संक्रांति के बाद समझा जाता है, जिस दिन दही-चूड़ा का भोज होता है। आम तौर पर मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को ही आता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

31 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago