समस्तीपुर/कल्याणपुर : एनडीए सरकार के विकासात्मक कार्यों के बल पर लगातार तीसरी बार महेश्वर हजारी चुनाव जीतने में सफल हुए। मतगणना केंद्र पर बने टेंट में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से आधी आबादी संख्या भी पुरूष की अपेक्षा ज्यादा थी। लोगों से पूछने पर बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार में कल्याणपुर में हर क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं से आम लोगों को काफी लाभ मिला है। वही लोगों ने बताया कि सरकार के द्वारा 125 यूनिट प्रति परिवार मुफ्त बिजली, उद्योग के लिए महिलाओं को 10000 सहायता राशि सहित विभिन्न पेंशन योजनाओं में बढ़ोतरी सहित अन्य विभिन्न योजनाओं से आम लोगों को फायदा पहुंचा है।
इस चुनाव में महिला मतदाताओं की जोरदार भागीदारी और सरकार के विकासात्मक कार्य ने जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही लोगों का बताना है कि भूमिहार और कुशवाहा बाहुल्य इस क्षेत्र में मल्लाह, यादव और पासवान निर्णायक होते हैं परंतु पचपनिया मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है वैसे कुर्मी और राजपूत मतदाता भी हार जीत में निर्णायक साबित होते हैं परंतु इस चुनाव में एनडीए का विकास के कार्य और महिलाओं की पूरी भागीदारी ही निर्णायक साबित होने की बात बताई गई।
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…