Samastipur

मोहिउद्दीननगर विधानसभा में कमल की चमक बरकरार, नहीं जल सकी लालटेन की लौ

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए चुनाव में कमल ने अपनी चमक बरकरार रखी, वहीं लालटेन की लौ फिर मद्धिम ही रह गई। इस क्षेत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह ने एक बार फिर अपनी जीत कायम रखी है। वहीं राजद प्रत्याशी व पूर्व विधायक डॉ एज्या यादव लगातार दूसरी बार चुनाव हार गई हैं। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सह वर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह को कुल 89208 मत प्राप्त हुए जबकि इनकी निकटतम प्रतिद्वंदी राजल प्रत्याशी पूर्व विधायक डॉ. एज्या यादव को 77526 मत मिले। कुल मिलाकर राजेश कुमार सिंह ने एज्या यादव को 11682 मतों से पराजित कर दिया।

इस चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी राज कपूर सिंह को कुल 4414 मत ही प्राप्त हो सके। चुनाव में सबसे बुरी स्थिति इस क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके अजय कुमार बुलगानीन की हुई। वे इस बार तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के टिकट पर खड़े हुए थे और उन्हें इस चुनाव में मात्र 1498 मत ही प्राप्त हुए। मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र में नोटा को कुल 2197 मत मिले। इस चुनाव में राजेश कुमार सिंह, एज्या यादव, राज कपूर सिंह एवं विश्वनाथ साह को ही नोटा से अधिक मत प्राप्त हुआ।

इसमें निर्दलीय प्रत्याशी विश्वनाथ साह को 2230 मत प्राप्त हुआ। शेष प्रत्याशियों में सुनील कुमार राय को 2025, अजय कुमार बुल्गानीन को 1498, अमरेंद्र कुमार यादव को 1244 , सुरजीत श्यामल को 750, अभिरंजन कुमार को 704 , उमेश राय को 526, भूषण प्रसाद राय को 517 एवं राममोहन राय को 401 मत प्राप्त हुए। मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के लिए राजेश कुमार सिंह ने चौथी बार चुनाव लड़ा।

इसमें दो बार उन्हें सफलता नहीं मिली परंतु 2020 में तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली और उन्होंने 2025 के चुनाव में इस जीत को कायम रखा। इस चुनाव में राजेश कुमार सिंह एवं एज्या यादव ने बड़ी संख्या में मत हासिल किए परंतु यादव मतदाताओं की एकजुटता के बाद भी राजेश कुमार सिंह को कमोबेश सभी मतदान केंद्रों पर वोट मिले। जिसका लाभ इनके परिणाम में दिखा। शुक्रवार को जब मतगणना की शुरुआत हुई तो 15 चक्र की गणना तक राजद प्रत्याशी को बढ़त मिलती रही परंतु 16 वें चक्र से राजेश सिंह का ग्राफ बढ़ता चला गया और अंतत: उनकी जीत हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

1 घंटा ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

4 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

8 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

10 घंटे ago