समस्तीपुर : मिथिला प्रक्षेत्र की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बुधवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में समस्तीपुर जिले के कई थानों के अनुसंधानकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें चकमेहसी, ताजपुर, मुफ्फसिल एवं हथौड़ी थाना क्षेत्र में दो हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामदगी से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीआईजी ने सभी उपस्थित अनुसंधानकर्ताओं को त्वरित एवं वैज्ञानिक तरीकों से जांच पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमों को सतर्कता बढ़ानी होगी। साथ ही, ऐसे कांडों में संलिप्त सप्लायर, कारोबारी और नेटवर्क की गहराई से जांच कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डीआईजी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी लंबित मामलों में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…
समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…