Samastipur

जब नीतीश के मंत्री का दम घुटने लगा, होटल के लिफ्ट में फंसे महेश्वर हजारी कैसे निकले?

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहे नीतीश सरकार के निवर्तमान मंत्री महेश्वर हजार उस समय दम घटुने लगा जब वे एक होटल की लिफ्ट में फंस गए। होटल कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। रविवार को वे अपने विधानसभा क्षेत्र गए थे। वे समस्तीपुर के कल्याणपुर से जदयू के सिंबॉल पर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी मथुरापुर घाट स्थित एक होटल में ठहरे थे। नीचे उतरते वक्त वे लिफ्ट में करीब आधे घंटे तक फंसे रहे।

मंत्री हजारी अपने समर्थकों के साथ होटल की चौथी मंजिल से नीचे आ रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक बीच में ही रुक गई। लिफ्ट के भीतर घुटन बढ़ने लगी तो मंत्री और उनके साथ मौजूद लोगों ने इमरजेंसी सायरन दबाया। इसके बाद होटल प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सायरन की आवाज सुनकर होटल के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

होटल की रेस्क्यू टीम ने काम शुरू किया। जब लिफ्ट फिर से चालू नहीं हो पाया तो टीम ने लिफ्ट का दरवाजा तोड़ दिया। गेट खुलते ही मंत्री एवं लिफ्ट में फंसे अन्य लोग जल्दी से बाहर निकले। होटल प्रबंधन के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में ओवरलोड की वजह से लिफ्ट के फंसने की बात सामने आई है।

गौरतलब है कि मंत्री महेश्वर हजारी, जो इस बार कल्याणपुर सीट से जेडीयू के प्रत्याशी हैं, चुनाव प्रचार के सिलसिले में अपने समर्थकों के साथ होटल से निकल रहे थे। घटना के बाद समर्थकों ने राहत की सांस ली, वहीं मंत्री के समर्थकों ने होटल प्रबंधन पर लिफ्ट मेंटनेंस में लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पहले भी लिफ्ट में फंसने की घटनाएं हो चुकी हैं। पटना में एक बार अमित शाह लिफ्ट में फंस गए थे। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया था। राजद सुप्रीम लालू प्रसाद ने इस पर चुटकी भी ली थी।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

8 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

29 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

55 मिनट ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

11 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

12 घंटे ago