समस्तीपुर : जन सुराज के संस्थापक सूत्रधार प्रशांत किशोर आज समस्तीपुर शहर में रोड-शो करेंगे। इसकी जानकारी समस्तीपुर विधानसभा से जनसुराज के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे डॉ. मनोज कुमार सिंह ने दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका काफिला दोपहर 3:30 बजे जिले की सीमा में प्रवेश करेगा। इसके बाद शाम 4:00 बजे वे मुसरीघरारी होते हुए नगर क्षेत्र की ओर प्रस्थान करेंगे। यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर पटेल गोलंबर चौक पर आम लोगों को संबोधित करेंगे। यहां से वे शंभूपट्टी मार्ग होते हुए कर्पूरीग्राम और फिर गंज चौक की ओर बढ़ेंगे। पूरे मार्ग में उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों के जुटने की संभावना है। आयोजकों ने जिलेवासियों से भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…