Samastipur

समस्तीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के बीच फॉर्म 12डी वितरित

समस्तीपुर : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 133 समस्तीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता के बीच फॉर्म 12डी वितरित किया गया। यह फार्म डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा के लिए का वितरण किया जा रहा है, वैसे मतदाता जो मतदान केंद्र तक आने में असमर्थ हैं। यह पहल निर्वाचन प्रक्रिया को समावेशी बनाने और यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहे। 85 वर्ष से अधिक आयु के वे मतदाता, जिन्होंने मतदान केंद्र पर आने में असमर्थता व्यक्त करते हुए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने का विकल्प चुना है।

घर से मतदान सुविधा के तहत ऐसे वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को उनके निवास स्थान पर मतपत्र उपलब्ध कराना है। संबंधित बूथ लेवल अधिकारी और विशेष टीमों द्वारा सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए फॉर्म का वितरण किया गया। निर्वाची पदाधिकारी 133 समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र ने बताया कि यह कदम निर्वाचन आयोग के सुगम और समावेशी चुनाव के संकल्प को मजबूत करता है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

2 घंटे ago